0
खूंखार कुत्ते की गिरफ्त में थी बहन....और उसे बचाने के लिए उसका भाई बिना डरे....उस कुत्ते से टकरा गया....गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले 10 साल का कशिश अपनी बहन के साथ अपने ही अपार्टमेंट के पार्क में खेल रहा था तभी एक कुत्ते ने उसकी बहन पर हमला कर दिया....कुत्ते ने उसकी बहन की एक टांग को जकड़ लिया... बहन को मुश्किल में फंसा देख कशिश ने घबराने की बजाए हिम्मत से काम लिया...और उसने अपनी बहन का हाथ नहीं छोडा...अपनी बहादुरी की दम पर कशिश अपनी डेढ़ साल की बहन को कुत्ते के जबड़े से बचाने में कामयाब रहा.

Post a Comment

 
Top